Ranchi Durga Puja Traffic:
रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर भारी और मालवाहक वाहनों का प्रवेश सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। मेन रोड सहित कई मार्गों पर शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक निजी और यात्री वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
नो-एंट्री मार्ग:
मेन रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहन प्रवेश वर्जित
कचहरी चौक से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे
पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट की ओर छोटी गाड़ियां मीनाक्षी सिनेमा हॉल से किशोरगंज चौक तक
हरमू बाइपास रोड से पिस्का मोड़ की ओर छोटी चार पहिया वाहन बीजेपी कार्यालय के पास पीपर टोली होकर कटहल मोड़, हेहल अंचल होते हुए पिस्का मोड़ कांके रोड से कचहरी चौक की तरफ आने वाली छोटी गाड़ियां जाकिर हुसैन पार्क, रेडियम रोड होकर कचहरी चौक तक
बरियातू रोड से अलबर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाली गाड़ियां लाइन टैंक रोड रामगढ़ ट्रैकर स्टैंड तक
लालपुर से कोकर मार्ग वन-वे रहेगा, वाहन सदर थाना वाले मार्ग से होकर जाएंगे
पार्किंग की व्यवस्था:
डोरंडा, सुजाता चौक → सैनिक मार्केट और जीइएल चर्च कॉम्प्लेक्स (निजी और दोपहिया वाहन)
अलबर्ट एक्का चौक → जिला स्कूल और बाल कृष्णा स्कूल कैंपस
डंगराटोली → मिशन चौक पास संत जोंस स्कूल कैंपस
लालपुर → साधु मैदान और बिजली ऑफिस
स्टेशन रोड → रेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़ तक, रेलवे पार्किंग
खेलगांव → राम लखन यादव कॉलेज कैंपस
कांके रोड → न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड
रांची रेलवे स्टेशन → सेंट जॉन स्कूल मैदान व बहुबाजार
पिस्का मोड़ → जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने
बरियातू रोड → नागाबाबा खटाल, जाकिर हुसैन पार्क के सामने
हरमू बाइपास → मुक्तिधाम से किशोरगंज सड़क किनारे
हरमू चौक → हरमू मैदान
बरियातू हाउसिंग → बरियातू मैदान
सीएमपीडीआइ → कैब्रियन स्कूल के आगे
पुराना विधानसभा मैदान → शहीद मैदान
इसे भी पढ़ें







