Mad dog creates: रांची में पागल कुत्ते का आतंक, 17 लोगों को काटा

1 Min Read

Mad dog creates:

रांची। रांची जिले के तमाड़ इलाके में एक पागल कुत्ते ने आतंक फैला दिया है। इस कुत्ते ने तमाड़ से रायडीह, आमलेशा होते हुए करीब 10 किलोमीटर तक के रास्ते में 17 लोगों को काट लिया। घायलों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जो छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे।

ग्रामीणों के अनुसार कुत्ता लोगों को देखते ही हमला कर देता और काटकर आगे बढ़ जाता। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। लोग अब सड़कों पर निकलने से भी डर रहे हैं।

सभी घायल अस्पताल मेः

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वन विभाग से संपर्क करने पर भी अधिकारियों ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें

Stray dog ​​attack: जामताड़ा में आवारा कुत्तों के हमले से आठ लोग हुए घायल, स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं