लायंस क्लब ने माहेर होम में मनाया गणतंत्र दिवस, सदस्यों ने बांटी भोजन सामग्री और स्टेशनरी

2 Min Read

रांची : देश के 75वें  गणतंत्र दिवस के मौके पर लायंस क्लब ऑफ़ रांची ग्रेटर अपने दो स्पॉन्सर्ड क्लब्स लायंस क्लब ऑफ़ रांची एकलव्य ग्रेटर और लायंस क्लब ऑफ़ रांची अनंत ग्रेटर के साथ मिलकर माहेर डुमरदग्गा में 26 जनवरी को झंडोतोलन का कार्यक्रम किया।

इस दौरान  माहेर के सभी 25 बच्चों और 25  माताओं  के साथ सभी सदस्यों ने भोजन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में अनंत ग्रेटर ने चूड़ा, गुड़, स्टेशनरी तथा रांची ग्रेटर की ओर से भोजन एवं सत्तू तथा मसाले माहेर के प्रबंधक को दिया गया। इस अवसर पर तीनो क्लबों के अध्यक्ष लायन गणेश प्रसाद सिंह, लायन सुबोध चौधरी और लायन मनीष कुकरेजा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन लायन धर्मेंद्र सिन्हा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन लायन राकेश कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर पीडीजी लायन सिद्धार्थ मजूमदार तथा सुभ्रा मजूमदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर उपस्थित लोगों को गौरवान्वित किया।

  इस कार्यक्रम में रांची ग्रेटर से लायन संजीव चौधरी, लायन मनोज काबरा, लायन राकेश अग्रवाल, लायन सुनील कुमार गुप्ता, लायन अपर्णा झा, लायन लीना गुप्ता, लायन राजेश केडिया, लायन राजेश त्रिपाठी , लायन सुशिल कुमार, लायन सज्जल सहाय, लायन बिनोद बरनवाल, लायन विद्या सागर सहित कई सारे सदस्य उपस्थित रहे।वहीँ एकलव्य ग्रेटर से लायन राकेश कुमार एवं लायन मनीष उपस्थित रहे।

अनंत ग्रेटर से लायन मनोज चौधरी, लायन अनिल कुमार रॉय,लायन रामकृष्ण प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायंस धर्मेंद्र सिन्हा, लायन राकेश कुमार चौधरी और लायंस संजीव चौधरी थे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड की लेडी टार्जन चामी मुर्मू और तीरंदाज पूर्णिमा को पद्मश्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं