Leopard paw prints:
रांची। रांची के रातू प्रखंड के सिमलिया में एक बार फिर बड़े जानवर के पंजे के निशान और मल मिले हैं। गांव वाले इसे तेंदुआ के पंजे का निशान बता रहे हैं। इसकी वजह से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह तेंदुआ का हो सकता है। वन विभाग की टीम इसकी जांच कर रही है और इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।
वन विभाग पर लापरवाही का आरोपः
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग मामले में लापरवाही बरत रहा है। इससे लोगों की जान को खतरा हो सकता है। उनका कहना है कि उन्होंने तेंदुआ अपनी आंखों से देखा है। इसी वजह से अब वे घरों से निकलने में डर रहे हैं। रात होने के बाद तो और ज्यादा दहशत फैल जा रही है।
दो दिन पहले वायरल हुआ था वीडियोः
मंगलवार की रात सोशल मीडिया पर कटहल मोड़ के चाला टोली का एक वीडियो वायरल हुआ था। दावा किया जा रहा था कि यह तेंदुआ या बाघ हो सकता है। हालांकि वन विभाग ने उसे जंगली बिल्ली बताया था।
बुधवार की सुबह लोगों ने चाला टोली के साकेत नगर में बड़े पंजों निशान देखें। वहीं आज गुरुवार की सुबह सिमलिया के अलग-अलग जगहों पर बड़े जावनर के पंजों के निशान और मल मिले हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
इसे भी पढ़ें







