Hotel Taj In Ranchi: रांची में 6 एकड़ भूमि की लीज होल ताज के नाम, नवंबर में शिलान्यास

2 Min Read

Hotel Taj In Ranchi:

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में होटल ताज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नगर विकास विभाग ने सोमवार (28 जुलाई) को होटल ताज के निर्माण के लिए 6 एकड़ जमीन की लीज ताज प्रबंधन के नाम कर दी है। लीज की प्रक्रिया रजिस्ट्री कार्यालय में पूरी हुई, जहां नगर विकास विभाग और ताज ग्रुप के अधिकारी मौजूद थे।

60 वर्षों के लिए दी गई लीजः

होटल ताज दुनिया की प्रतिष्ठित 5 स्टार होटलों में अग्रणी है। रांची में होटल ताज का निर्माण धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी कोर कैपिटल क्षेत्र में किया जाएगा। होटल का शिलान्यास नवंबर में हो सकता है। फिलहाल लीज 60 वर्षों के लिए दी गई है। इसके लिए सरकार को लगभग 4 करोड़ 20 लाख रुपये का राजस्व स्टांप और फीस के रूप में ताज ग्रुप की ओर से दिया गया है।

400 करोड़ की लागत से बनेगा होटलः

रांची में होटल ताज के निर्माण पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और होटल का निर्माण कार्य चार साल में पूरी होने की उम्मीद है।

200 कमरों का होगा ताज होटलः

जानकारी के मुताबिक होटल की ऊंचाई करीब 27 मीटर होगी और 40 प्रतिशत ग्राउंड कवरेज में इसका निर्माण होगा। वहीं होटल में करीब 200 कमरे होंगे। इसके अलावा इसमें बैक्वेट हॉल, वेलनेस सेंटर, स्वीमिंग पुल और गार्डन जैसी सुविधाएं होंगी। सरकार को अनुमान है कि होटल ताज खुलने से शहर के करीब 1000 लोगों को अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा।

इसे भी पढ़े

रांची में बनेगा ताज होटल पर मुंबई का ताज तो बेमिसाल है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं