Kunal Sharangi:
रांची। बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) का नाम पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल जेएससीए को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी, बल्कि झारखंड की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को भी सम्मान मिलेगा।
षाड़ंगी ने कहा, शिबू सोरेन झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता रहे हैं। जिनके नेतृत्व में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला, उनके नाम पर जेएससीए का नामकरण होना चाहिए। इससे युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रस्ताव पर सरकार और जेएससीए गंभीरता से विचार करेगी।
इसे भी पढ़ें
Manoj Kumar: मनोज कुमार को दी गई राजकीय सम्मान से साथ अंतिम विदाई, 21 तोपों की सलामी

