Jhrkhand Rain: झारखंड में बारिश से नदियां उफान पर, पश्चिम बंगाल में बाढ़ की चेतावनी

2 Min Read

Jhrkhand Rain:

रांची। झारखंड के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर हैं। यहां की दामोदर, पंचेट, कोयल नदी बारिश के कारण पूरे उफान पर है। इसी प्रकार से बराकर नदी के अलावा अन्य सहायक छोटी नदियां जमुनिया, गोबई, इरजी और खुदिया भी पानी से लबालब भरी हुई हैं। ऐसे में इन नदियों के कारण पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए दामोदर घाटी निगम ने कुछ इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। फिलहाल यह कदम सुरक्षा के दृष्टिकोण से उठाया गया है।

Jhrkhand Rain:

पश्चिम बंगाल के चार इलाकों में बाढ़ की चेतावनी:

नदियों के जलस्तर में हुई भारी वृद्धि के कारण धनबाद के दोनों डैम में भी काफी पानी भरा हुआ है। दामोदर और बराकर नदी पर डैम बने हुए हैं। बराकर नदी पर मैथन डैम और दामोदर नदी पर पंचेत डैम है। इनकी सुरक्षा को देखते हुए डीवसी प्रबंधन की ओर से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इन दोनों जगहों से बीते एक सप्ताह के दौरान 4.78 लाख एकड़ फीट पानी छोड़ा जा चुका है। यह सिलसिला अब भी जारी है। दोनों डैम से छोड़े गए पानी के कारण झारखंड और बंगाल बॉर्डर के कुलटी, बराकर, आसनसोल पूरलिया और आस -पास की सड़कों पर पानी लबालब भर गया है। जिससे मुसाफिरों को काफी मुश्किल हो रहा है। पानी के कारण पश्चिम बंगाल के चार इलाकों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी किया गया है। इसके अनुसार दुर्गापुर, सदरघाट, सुरेकलना और आमता में नदी के आसपास रहने वालों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

Rivers in Jharkhand are in spate due to rain

इसे भी पढ़ें

बारिश का कहरः अयोध्या में घर, वाराणसी में घाट डूबे, प्रयागराज में 4 मौतें, उत्तराखंड में बादल फटा, MP में नर्मदा में बाढ़, नागपुर में नाव से रेस्क्यू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं