Monsoon Session: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र : सदन के बाहर भी जमकर हंगामा

1 Min Read

Monsoon Session:

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की दी गई है। इससे पहले सदन के बाहर विपक्षी विधायकों ने रिम्स 2 और सूर्या हांसदा मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सत्ता पक्ष के विधायकों ने एसआइआर के विरोध में नारेबाजी की।

अतिवृष्टि पर चर्चा होनी है आजः

सदन में आज अतिवृष्टि पर चर्चा होनी है। आज राजकीय विधेयक के बाद, राज्य में अत्यधिक बारिश से उत्पन्न स्थिति और किसानों को हुए नुकसान पर दो घंटे की विशेष चर्चा की संभावना है।
परंतु दोनों पक्षों के रवैये से सदन के चलने की उम्मीद कम ही है।

इसे भी पढ़ें 

Monsoon session: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं