झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेट मयंक सिंह अजरबैजान से गिरफ्तार [Jharkhand Police’s most wanted Mayank Singh arrested from Azerbaijan]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची: झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता सामने आई है। इंटरपोल ने अंतरराष्ट्रीय अपराधी सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान में गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

जानकारी के आपको बताते चलें कि झारखंड एटीएस (एंटी टेररिज़्म स्क्वाड) ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था, जिसके परिणामस्वरूप उसे पकड़ा गया।

सूत्रों से मिली रही जानकारी के मुताबिक, झारखंड पुलिस अब सुनील मीणा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुट गई है, ताकि उसे भारत लाकर कानून के सामने पेश किया जा सके।
लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग से भी कनेक्शन

सुनील मीणा का नाम पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग और फिर अमन साहू गैंग से जुड़ा हुआ था। पुलिस जांच के अनुसार, वह भारत से विदेश भागने के बाद कई देशों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था।

सुनील ने डंकी रूट के माध्यम से सिंगापुर, ईरान, मेक्सिको होते हुए अमेरिका तक का सफर किया और वहीं से विभिन्न राज्यों में आपराधिक गिरोहों के लिए रिक्रूटमेंट का काम कर रहा था।

इसे भी पढ़ें

अपराधी अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह के घर झारखंड ATS की टीम पहुंची

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं