Ramdas Soren:
रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम रविवार को उनके ऑपरेशन को लेकर अंतिम निर्णय लेगी। टीम यह जांचेगी कि क्या उनका शरीर ऑपरेशन के लिए तैयार है और क्या लाइफ सपोर्ट हटाया जा सकता है।
डॉक्टरों का कहना
मंत्री को भर्ती हुए लगभग एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन वे अभी तक होश में नहीं आए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनके शरीर की सामान्य क्रियाशीलता एक सकारात्मक संकेत है। फिलहाल रामदास सोरेन डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उनकी सेहत पर हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
Ramdas Soren: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत में सुधार की उम्मीद, डॉक्टरों की निगरानी जारी
