Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूत करने की कवायद

1 Min Read

Jharkhand Congress:

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक मोज्ञचा को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। चेयरमैन मंजूर अंसारी ने कई नई नियुक्तियों की घोषणा की है। ये नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की सहमति और झारखंड प्रभारी जीनल एन. गाला के निर्देश पर की गई हैं।

प्रदेश स्तर पर नियुक्त पदाधिकारीः

महासचिव: मोहम्मद हसनैन आलम
महासचिव सह प्रवक्ता: जैतुन कुमार जॉन
महासचिव सह कार्यालय प्रभारी: गुलाम रब्बानी
जिलावार प्रभारी भी किए गए नियुक्त, जिनमें रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, गढ़वा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम समेत सभी जिलों के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।
मंजूर अंसारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, इमरान प्रतापगढ़ी, झारखंड प्रदेश प्रभारी राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और जीनल एन. गाला के नेतृत्व में पूरी निष्ठा से कार्य करें।

इसे भी पढ़ें

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने झारखंड के कांग्रेसियों को दी नसीहत-जनता के बीच रहें


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं