रांची । झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राय महिमापत रे की विश्व बैंक में प्रतिनियुक्ति की गई है।
सीनियर डिजिटल डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट के तौर पर वे 2027 तक विश्व बैंक के लिये काम करेंगे।
2011 बैच के आईएएस राय महिमापत रे राजधानी रांची और बोकारो के उपायुक्त रह चुके हैं।
वह झारखंड सरकार के आईटी निदेशक जैसे अहम पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
बता दें कि विश्व बैंक में अपनी प्रतिनियुक्ति से पहले भारत सरकार के आर्थिक मामलों के मंत्रालय में उप सचिव के पद पर रह चुके हैं।
इसे भी पढ़ें







