Jharkhand cabinet meeting: 16 अक्टूबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक, छात्रों और महिलाओं को मिल सकती है खुशखबरी

1 Min Read

Jharkhand cabinet meeting:

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को होगी। इस बैठक के लिए सभी विभागों और मंत्रियों को सूचित कर दिया गया है। विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। अभी तक शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचे हैं।

माना जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को कैबिनेट से स्वीकृति मिल सकती है।
कैबिनेट की बैठक में पेसा नियमावली को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। सूत्रों ने बताया कि अभी भी चार विभागों से नियमावली को लेकर एनओसी नहीं मिला है। एक-दो दिन में एनओसी मिल गया तो कैबिनेट में यह प्रस्ताव पारित हो जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली, 2025 को मंजूरी मिल सकती है। इस नियमावली से संबंधित प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद उस कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़े

PESA Rules: पेसा नियमावलीः सरकार ने हाईकोर्ट को बताया-डॉफ्ट तैयार, अब 9 अक्टूबर को सुनवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं