Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में वेल हंगामा, प्रश्नकाल विफल, सत्र रोका गया

1 Min Read

Jharkhand Assembly:

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन खुलते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने वेल में हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष ने विश्वविद्यालय विधेयक के उतर पर सवाल उठाये, जबकि सत्ता पक्ष ने अपने-अपने सवाल हवा में छोड़े। इस बीच, सवाल-जबाव की प्रक्रिया में भारी व्यवधान देखने को मिला। विधानसभा अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर प्रश्नकाल इसी तरह चलेगा, तो आगे से प्रश्नों की अनुमति नहीं दी जाएगी यह पूरी जिम्मेदारी सदस्यों की होगी। रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि इस बार एक भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया गया, और जवाबदेही पर विचार किया जाएगा।इसके बावजूद हंगामा थमता नहीं दिखा, जिस पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

विवादित मांगें भी उठीं

सत्र के दौरान, विधायक प्रदीप यादव ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की, साथ ही विधानसभा परिसर में भीम राव अंबेडकर, सिद्धू कान्हू और शिबू सोरेन की प्रतिमाएं लगाने का प्रस्ताव भी रखा।

इसे भी पढ़ें 

Monsoon session: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 2 बजे तक स्थगित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं