Jharkhand AIMIM:
रांची। झारखंड ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) झारखंड प्रदेश 21 सितंबर 2025 को शक्ति प्रदर्शन करेगा। हजारीबाग जिले के बरही में उस दिन प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है।
विशाल रोड शो का आयोजन होगाः
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हजारीबाग रोड स्थित हर्षित लाइन होटल से होगी, जहां से सैकड़ों फोर व्हीलर गाड़ियों का काफिला बरही चौक तक रोड शो के रूप में निकलेगा। इसके जरिए पार्टी अपनी ताक़त का प्रदर्शन करेगी। सम्मेलन में प्रदेश और स्थानीय स्तर के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है।
संगठन को मजबूत करने की कोशिशः
पार्टी लगातार इस तरह के आयोजनों के माध्यम से अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। AIMIM झारखंड इकाई ने सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। बरही और आसपास के इलाकों में तैयारियां ज़ोरों पर हैं।
इसे भी पढ़ें
AIMIM झारखंड में दो सीटों पर लड़ेगी चुनाव, इन्हें बनाया उम्मीदवार
