JEE Advanced 2025 Report: पेपर हुआ और कठिन, कोई भी टॉपर ने 100% अंक हासिल नहीं कर पाए

2 Min Read

JEE Advanced 2025:

रांची। आईआईटी की जॉइंट इंप्लीमेंटेशन कमेटी (JIC) ने जेईई एडवांस्ड 2025 की रिपोर्ट जारी की, जिसमें परीक्षा की कठिनाई का स्तर पहले से भी ज्यादा बढ़ा हुआ दिखा। इस बार किसी भी कैटेगरी के टॉपर ने किसी भी विषय में 100% अंक नहीं प्राप्त किए।

रिपोर्ट के अनुसार

रिपोर्ट के अनुसार, पेपर-1 और पेपर-2 में कई सवाल बेहद कठिन थे, जिससे अधिकांश छात्रों को मुश्किलें आईं। मैथ्स में कॉम्बिनेशन वाले सवाल, जैसे सवाल नंबर 10, को केवल 1% से भी कम छात्रों ने हल किया। केमिस्ट्री में सवाल नंबर 13 को महज 0.48% और सवाल नंबर 9 को 1.27% छात्रों ने हल किया। फिजिक्स में भी कुछ सवाल, जैसे डाइपोल मूवमेंट्स और ऑर्बिटल मैकेनिक्स, को केवल 2% से भी कम छात्रों ने हल किया।

कठिन पेपर के बावजूद

कठिन पेपर के बावजूद, इस साल चयन प्रक्रिया में कटऑफ अंक कम रहे। सामान्य वर्ग के अंतिम चयनित उम्मीदवार को गणित में 16, फिजिक्स में 22 और केमिस्ट्री में 36 अंक मिले, यानी कुल 101 अंक के साथ वह काउंसलिंग के लिए योग्य पाए गए। इसके अलावा, टॉपर्स ने भी किसी एक विषय में 100% अंक हासिल नहीं किए।

इस साल महिला उम्मीदवारों की भागीदारी में भी वृद्धि देखने को मिली। कुल 3,664 लड़कियों ने आईआईटी में प्रवेश प्राप्त किया, जिसमें 31 लड़कियों ने जेंडर न्यूट्रल पूल में जगह बनाई। फीमेल टॉपर की ऑल इंडिया रैंक 16 रही।जेईई एडवांस्ड 2025 ने एक बार फिर साबित किया कि भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम्स लगातार और कठिन होते जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

JEE एडवांस्ड डेट जारी: 18 मई को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं