Nursing Admission 2025: जेसीईसीईबी ने 2025 के पारा मेडिकल और नर्सिंग एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल किया जारी

1 Min Read

Nursing Admission 2025:

रांची। झारखंड के पारा मेडिकल और नर्सिंग कोर्सेस के लिए एडमिशन प्रक्रिया के तहत जेसीईसीईबी (झारखंड कॉमन एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड) ने काउंसलिंग शेड्यूल 2025 जारी कर दिया है। इस काउंसलिंग प्रक्रिया को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथियां तय की गई हैं।

पारा मेडिकल काउंसलिंग शेड्यूल:

पहला राउंड:
रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग: 3–7 सितंबर 2025
सुधार की तिथि: 8 सितंबर
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट: 10–16 सितंबर
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन: 11–16 सितंबर

दूसरा राउंड:

खाली सीटों की लिस्ट: 19 सितंबर
रजिस्ट्रेशन: 19–23 सितंबर
सीट अलॉटमेंट: 26 सितंबर–7 अक्टूबर
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन: 27 सितंबर–7 अक्टूबर

तीसरा राउंड:

खाली सीटों की लिस्ट: 9 अक्टूबर
रजिस्ट्रेशन: 9–13 अक्टूबर
सीट अलॉटमेंट: 16–25 अक्टूबर
एडमिशन: 17–25 अक्टूबर
नर्सिंग बेसिक कोर्स काउंसलिंग शेड्यूल:

पहला राउंड:

रजिस्ट्रेशन: 3–6 सितंबर 2025
सुधार की तिथि: 7 सितंबर
सीट अलॉटमेंट: 9 सितंबर
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन: 10–13 सितंबर

नोट: काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को अपनी जानकारी सही और पूरी तरह से अपलोड करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को साथ लाना अनिवार्य है।

इसे भी पढ़े

कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 1930 वैकेंसी, 27 तक आवेदन

Share This Article
Exit mobile version