रांची। अगर आप 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय नौसेना में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।
भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के 254 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 24 फरवरी से शुरू होगी और 10 मार्च 2024 को समाप्त होगी।
इस भर्ती के जरिए कुल 254 पदों को भरा जाएगा। इनमें
कार्यकारी शाखा: 136 पद
शिक्षा शाखा: 18 पद
तकनीकी शाखा: 100 पद
अगर बात करें शैक्षिक योग्यता की, तो उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय या संबंधित बी.ई/बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए। इक्छुक उम्मीदवार join Indiannavy.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें
- इसकी Official Website पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें ।
- इसके बाद Home Page पर आवेदन Link का Option दिखेगा।
- Email ID और Mobile Number के माध्यम से लॉगिन करे ।
- इसके बाद अपनी सारी डिटेल को भरे।
- जो भी रिक्वायरमेंट मांगे जाएंगे उसकी स्कैन कर अपलोड जरूर करे।
- पेमेंट करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
सैलरी डिटेल
एसएलटी का मूल वेतन 56100 रुपये से शुरू होता है। इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें









