IAS Vinay Chaubey: IAS विनय चौबे के सगे संबंधियों के नाम पर खरीदे गये जमीन और फ्लैट के कागजात मिले [Papers of land and flats bought in the name of close relatives of IAS Vinay Chaubey were found]

2 Min Read

IAS Vinay Chaubey:

रांची। झारखंड शराब घोटाला के आरोप में जेल में बंद राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और फ्लैट की खरीद-बिक्री के चार दस्तावेज ACB को मिले हैं। ये दस्तावेज विनय चौबे, उनकी पत्नी और अन्य सगे संबंधियों के नाम पर हैं। अब तक की पड़ताल में ACB को यह जानकारी मिली है कि जमीन और फ्लैट की खरीद-बिक्री वर्ष 2006 से वर्ष 2021 तक कुल चार दस्तावजों के माध्यम से की गयी है।

IAS Vinay Chaubey: खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों का विवरण :

वर्ष 2006 : खरीद-बिक्री दस्तावेज संख्या 9480 के माध्यम से की गयी थी।
वर्ष 2015 : खरीद-बिक्री दस्तावेज संख्या 2624 के माध्यम से की गयी थी।
वर्ष 2019 : खरीद-बिक्री दस्तावेज संख्या 5716 के माध्यम से की गयी थी।
वर्ष 2021: खरीद-बिक्री दस्तावेज संख्या 2021 के माध्यम से की गयी थी।

IAS Vinay Chaubey: सभी दस्तावेज जमीन और फ्लैट बिक्री केः

उक्त सभी दस्तावेज भूमि और फ्लैट की खरीद-बिक्री के हैं। जिसकी कीमत करोड़ों रूपए हैं।

बता दें कि पिछले सप्ताह ACB ने शराब घोटाला से जुड़े मामले में राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। फिलहाल विनय चौबे न्यायिक हिरासत में हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड शराब घोटाला : एसीबी ने महाराष्ट्र-गुजरात की दो कंपनियों से जुड़े सात लोगों को भेजा नोटिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं