खूंटी। खूंटी पुलिस ने भारी मात्रा में नशे का सामान अफीम और डोडा जब्त किया है। खूंटी को एसपी गुप्त सूचना मिली थी कि अड़की थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह में पुआल एवं झाड़ी में अवैध रूप से अफीम जैसा गिला पदार्थ एवं डोडा को छिपा कर रखा गया है।
इस पर कार्रवाई के लिए एसपी ने सहायक समादेष्टा निलेश संतोष मासुले व पुअनि जय कुमार अड़की थाना के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया।
गठित छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए लुपुंगडीह में बुधराम मुण्डा के घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर स्थित खलिहान के पास पुआल में छिपाकर रखा गया डेढ़ किलो अवैध अफीम व उसी इलाके में झाड़ी में छिपाकर रखे गए 17 बोरा में कुल 187 किलो ग्राम अवैध डोडा को बरामद किया।
NCB द्वारा अनुमोदित दर के आधार पर जब्त डेढ़ किलो ग्राम अफीम का मुल्य करीब 7,50,000 रुपए व अवैध डोडा 187 किलो ग्राम का मुल्य करीब 28,05,000 रुपए है। इस मामले में पुलिस कांड दर्ज कर अनुसंधान एवं अग्रतर कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़ें








