Kasturba Gandhi: कस्तूरबा गांधी व बालिका आवासीय विद्यालय के कर्मियों का मानदेय बढ़ा

Juli Gupta
2 Min Read

Kasturba Gandhi:

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में अवस्थित 203 कस्तूरबा गांधी और 57 बालिका आवासीय विद्यालय के शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के मानदेय में 4 फीसदी की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इन विद्यालयों में 1132 शिक्षिकाएं एवं 1015 शिक्षकेत्तर कर्मचारी हैं। इस प्रस्ताव को झारखंड कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।

कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसलेः

State-of-the-Art संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए राजकीय पोलिटेकनिक, रांची का नया भवन बनेगा। 97.65 करोड़ की मंजूरी।
शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तर कोयल परियोजना के बचे कार्यों को पूरा करने के लिए 774.55 करोड़ के

प्राक्कलन को मंजूरीः

झारखण्ड उत्पाद नियमावली, 2025 के तहत वैट की दरों में संशोधन को मंजूरी।
अगली नियुक्ति होने तक झारखण्ड राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग एवं जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के कार्यकाल विस्तार की स्वीकृति दी गई।
राज्य के 5 जिलों (चतरा, रांची, जमशेदपुर, खूंटी और हजारीबाग) के लिए एन०डी०पी०एस० थाना के सृजन की स्वीकृति दी गई।

नेतरहाट आवासीय विद्यालय, की तर्ज पर कोल्हान प्रमण्डल, चाईबासा एवं संथाल परगना प्रमण्डल, दुमका के साथ-साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल, हजारीबाग अन्तर्गत बोकारो जिले में आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण हेतु प्राक्कलित राशि-1,16,54,77,800/- (एक सौ सोलह करोड़ चौवन लाख सतहतर हजार आठ सौ रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

इसे भी पढ़ें 

हॉस्टल का खाना खाकर 200 छात्र फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं