Home Guards: होमगार्ड 4 नवंबर को रांची में करेंगे झारखंड़ सरकार का घेराव, बकाया भविष्य निधि और सेवानिवृत्ति लाभ की मांग

2 Min Read

Home Guards:

रांची। झारखंड में होमगार्ड जवान हेमंत सोरेन सरकार से नाराज हैं। इस नाराजगी का मुख्य कारण उनके भविष्य निधि (Provident Fund) और एकमुश्त सेवानिवृत्ति लाभ (Retirement Benefits) का भुगतान न होना है। इसके अलावा 2017 से बकाया भुगतान भी अब तक नहीं किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने बताया

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने बताया कि होमगार्ड जवानों को न्यायालय ने 1.50 लाख रुपये देने का आदेश दिया है। इसके बावजूद राज्य सरकार केवल “कार्रवाई की जाएगी” कहकर मामले को टाल रही है। साथ ही, 2017 में होमगार्ड जवानों का दैनिक मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 1088 रुपये किया गया था। अगस्त 2024 से कुछ भुगतान शुरू हुआ, लेकिन पिछले सात वर्षों का बकाया राशि अब भी लंबित है।

होमगार्ड जवानों ने कई बार राज्य सरकार और गृह रक्षा वाहिनी को पत्राचार किया, न्यायालय को जानकारी दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दीपावली तक उम्मीद थी कि सरकार आदेश लागू कर देगी, लेकिन अब यह संभावना नहीं दिख रही। इसके परिणामस्वरूप, 4 नवंबर 2025 को राज्य भर के होमगार्ड जवान रांची में एक बड़े प्रदर्शन और घेराव की तैयारी कर रहे हैं। इस आंदोलन में उनके सभी बकाया भुगतान और भविष्य निधि की मांगों पर जोर रहेगा।

इसे भी पढ़ें

सदर अस्पताल और रिम्स के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं