Home Guard jawans:
रांची। झारखंड में 1100 होमगार्ड जवानों का 34 दिवसीय प्रशिक्षण आज से राज्य के चार प्रमुख ट्रेनिंग सेंटरों में शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया जा रहा है। डीआईजी ने सभी संबंधित जिला समादेष्टाओं को आदेश दिए हैं कि प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने वाले जवानों की सूची पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अभिप्रमाणित की जाए। जवानों को मेसिंग और दैनिक उपयोग की वस्तुएं अपने साथ लाने का निर्देश भी दिया गया है।
कुल 400 जवानों का प्रशिक्षण
केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, धुर्वा रांची में लोहरदगा, जमशेदपुर, सरायकेला, पलामू, गुमला, चाईबासा, बोकारो, लातेहार, कोडरमा, सिमडेगा, चतरा, रामगढ़ और दुमका के कुल 400 जवान प्रशिक्षण लेंगे। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में 430 जवान, दुमका में 400 जवान और पलामू में 270 जवान विभिन्न जिलों से शामिल होंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य होमगार्ड जवानों की क्षमता और तैयारियों को मजबूत करना है ताकि वे आपात परिस्थितियों और सुरक्षा कार्यों में प्रभावी योगदान दे सकें।






