Heavy vehicles banned in Ranchi: रांची में बड़े वाहनों की एंट्री बंद, मेन रोड में ऑटो व ई-रिक्शा भी नहीं चलेंगे

2 Min Read

Heavy vehicles banned in Ranchi:

रांची। पूजा पंडाल में पहुंचने वाले श्रद्वालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए शनिवार से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 8 से दूसरे दिन सुबह 4 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। बड़े वाहनों को रोकने के लिए लॉ यूनिवर्सिटी के पास, बोड़ेया रिंग रोड और बीआईटी रिंग रोड के पास, खेलगांव से कोकर मार्ग पर, दुर्गा सोरेन चौक से कांटाटोली मार्ग, दुर्गा सोरेन चौक से मकचुंद टोली मार्ग, रामपुर, खरसीदाग, ब्रिजफोर्ड स्कूल और सतरंजी के पास, बिरसा चौक और शहीद मैदान के पास ड्रॉप गेट लगाए गए हैं।

शहर के अंदर भी नो एंट्रीः

वहीं शहर में भी कचहरी चौक से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक की ओर सभी प्रकार के निजी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और छोटे मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिदिन शाम 4 बजे से लेकर दूसरे दिन सुबह 4 बजे तक बंद रहेगा।

योगदा सत्संग की जगह संत पॉल्स मैदान में पार्किंगः

चुटिया के योगदा सत्संग मठ मैदान में चिह्नित किए गए पार्किंग स्थल में बदलाव किया गया है। स्टेशन रोड पूजा पंडाल देखने पहुंचे वाहन सवार अब वहां गाड़ी पार्क नहीं कर सकेंगे। संत पॉल्स स्कूल मैदान में श्रद्धालु अपनी गाड़ी पार्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से झारखंड के जनजातीय मुद्दों पर विशेष चर्चा, वंचितों के लिए बढ़ेगी उम्मीदें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं