Irfan Ansari: स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान: RIMS 2 हर हाल में बनेगा, BJP पर लगाया बहकाने का आरोप

2 Min Read

Irfan Ansari:

रांची। रांची में प्रस्तावित RIMS 2 अस्पताल के निर्माण को लेकर हुए विरोध और आंदोलन पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अस्पताल हर हाल में बनेगा और इसे किसी भी राजनीतिक नाटक या विरोध से रोका नहीं जा सकता। उन्होंने बीजेपी के विरोध को “राजनीतिक ड्रामा” बताते हुए कहा कि यह जनता को भ्रमित करने और विकास कार्यों को बाधित करने का प्रयास है।

मंत्री अंसारी ने कहा

मंत्री अंसारी ने आंदोलन के दौरान पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात कही और आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन में स्थानीय लोग नहीं, बल्कि बाहरी लोग शामिल किए गए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड सरकार की प्राथमिकता राज्य को बीमारियों से मुक्त बनाना और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना है, जिसमें RIMS 2 एक अहम कदम है। मंत्री ने केंद्र सरकार के 130वें विधेयक पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह न्यायपालिका और कार्यपालिका की स्वतंत्रता पर आघात करता है और इसका उद्देश्य राजनीतिक लाभ उठाना है। उन्होंने बीजेपी पर आदिवासियों की जमीन को लेकर अफवाह फैलाने और राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप भी लगाया।

RIMS 2 न केवल एक स्वास्थ्य परियोजना है…..

मंत्री अंसारी ने कहा कि RIMS 2 न केवल एक स्वास्थ्य परियोजना है, बल्कि यह आदिवासी समाज और आम जनता के हित में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता और बिहार में बदलाव के माहौल का भी जिक्र किया, यह संकेत देते हुए कि गठबंधन की राजनीति को जनता का समर्थन मिल रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, आदिवासी हित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और RIMS 2 का निर्माण इसी दिशा में एक अहम प्रयास है जिसे किसी भी सूरत में पूरा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Ranchi RIMS-2: ऐशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलीटी अस्पलात होगा रांची का रिम्स-2

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं