पूर्व डीसी छवि रंजन को लैंड स्कैम केस में HC ने दी बेल [HC grants bail to former DC Chhavi Ranjan in land scam case]

1 Min Read

रांची। चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की गलत तरीके से खरीद-बिक्री करने के आरोपी रांची के पूर्व डीसी और निलंबित IAS छवि रंजन को बेल मिल गई है।

उनकी जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान ED और बचाव पक्ष यानी छवि रंजन का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने छवि रंजन को बेल दे दी।

छवि रंजन फिलहाल न्यायिक हिरासत में होटवार जेल में हैं। छवि रंजन की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अभिषेक चौधरी, स्नेह सिंह और अभिषेक सिंह ने बहस की। यह केस ED के कांड संख्या ECIR 5/2023 से जुड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़ें

लैंड स्कैमः पूर्व डीसी छवि रंजन समेत 10 के खिलाफ आरोप तय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं