Guruji Shibu Soren:
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, आदिवासी नेता और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा,”दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उनका राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में योगदान अविस्मरणीय रहेगा।” उन्होंने कहा कि झारखंड की राजनीति ने एक बड़ा स्तंभ खो दिया है।राज्यपाल ने दिवंगत नेता के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि,”ईश्वर शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”
इसे भी पढ़ें
Shibu Soren: शिबू सोरेन सिर्फ झारखंड नहीं, पूरे भारत के आदिवासी नेता थे – बोले लालू प्रसाद यादव

















