रांची के मतदाता बने राज्यपाल संतोष गंगवार, वोटर लिस्ट में जोड़ा गया नाम [Governor Santosh Gangwar becomes voter of Ranchi, name added in voter list]

1 Min Read

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार अब राज्य के मतदाता बन गये हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की।

सीईओ के साथ पहुंचे रांची विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने राज्यपाल का नाम झारखंड की मतदाता सूची में स्थानांतरित करवाने हेतु उनसे फार्म 8 भरवाया।

इस प्रकार मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गयी। शीघ्र ही उनका नाम रांची विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हो जाएगा और वे झारखंड के मतदाता बन जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 12 वें राज्यपाल बने संतोष गंगवार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं