गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे आकाश की प्रेमिका जेल से बाहर [Gangster Aman Sahu’s henchman Akash’s girlfriend out of jail]

2 Min Read

रायपुर हाईकोर्ट से मिली जमानत

रांची। गैंगस्टर अमन साहू के करीबी आकाश की प्रेमिका पम्मी जेल से बाहर आ गई है। वह छत्तीसगढ़ की जेल में बंद थी। छत्तीसगढ़ के तेलीबंधा शूटआउट मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था।

आकाश रॉय मोनू गैंगस्टर अमन साहू गैंग का खास सदस्य है। उसकी प्रेमिका पम्मी रायपुर हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहर आ गई है। पम्मी की ओर से झारखण्ड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत सिखरवार ने ऑनलाइन बहस करते हुए उनका पक्ष रखा।

पम्मी पर आरोप है कि उसने आकाश रॉय मोनू की मुलाकात जेल में शूटर से करवाई थी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने यह दावा किया था कि पम्मी ने सिमडेगा जेल में जाकर शूटर और आकाश की बैठक कराई।

हालांकि, कोर्ट में इस आरोप का कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जिसके बाद अदालत ने सबूतों के अभाव को देखते हुए पम्मी को जमानत देने का फैसला किया।

इधर पम्मी के बाहर आने के बाद सिमडेगा जेल में बंद आकाश राय ने अपने गुर्गों को निर्देश दिया है कि पम्मी को छत्तीसगढ़ से सकुशल झारखंड लाया जाये।

इसे भी पढ़ें

पतरातू कंस्ट्रक्शन साईट पर दो अपराधियों ने की ओपन फायरिंग , गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के नाम फेंका पर्चा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं