Good news before Diwali: आज से 51 लाख महिलाओं के खातों में जाएगी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि

2 Min Read

Good news before Diwali:

रांची। झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की लगभग 51 लाख महिलाओं को दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। आज (शुक्रवार) से अक्टूबर माह की ₹2,500 राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की जा रही है।इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला को प्रति माह ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इससे राज्य की महिलाओं को त्योहारी सीजन में आर्थिक सुरक्षा और खुशहाली का माहौल मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सितंबर माह की राशि दुर्गा पूजा से पहले ही वितरित कर दी गई थी।

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जारी किए दिशा-निर्देश

झारखंड के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए हैं ताकि योजना का लाभ समय पर सभी पात्र महिलाओं तक पहुंच सके। राज्य सरकार का दावा है कि यह पहल ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

लाभुक महिलाओं के अनुसार, योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग घर-परिवार की जरूरतों और छोटे व्यवसायों में निवेश के रूप में किया जा रहा है। इससे महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल हो रही है और परिवारिक जरूरतों के साथ-साथ समाज में उनकी भागीदारी भी बढ़ रही है।इस प्रकार, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। दीपावली के पहले इस राशि के ट्रांसफर से राज्य भर में महिलाओं के लिए खुशियों का त्योहारी माहौल तैयार हो गया है।

इसे भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: 172 के खिलाफ केस, CID करेगी जांच

Share This Article
Exit mobile version