PM Rajiv Gandhi:
रांची। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 81वां जन्मदिन है। पूरे देश में आज राजीव गांधी को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिल्ली में राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी के समाधि स्थल पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। वहीं, इधर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। राजधानी रांची स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें तमाम कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मंत्री डा इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह, विधायक राजेश कच्छप, आभा सिन्हा, राजेश गुप्ता छोटू, किशोर नाथ शाहदेव, राकेश सिन्हा आदि ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें

