Champai Soren: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का ऐलान-24 अगस्त को रिम्स 2 की जमीन पर करेंगे खेती

1 Min Read

Champai Soren:

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग चैलेंज दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि रिंम्स टू की जमीन पर 24 अगस्त को वो हल चलाएंगे और खेती करेंगे। अगर किसी में हिम्मत है तो रोक कर दिखा ले। उन्होंने यह घोषणा विश्व आदिवासी दिवस पर गमहरिया स्थित रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित समारोह में की। वह इस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

महाजनों की जगह बिल्डरों ने ले लीः

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकुमत से अलग झारखंड राज्य की लड़ाई में हमारे जैसे सैकड़ों लोगों ने कुर्बानियां दी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आज महाजन तो नहीं रहे, लेकिन उनकी जगह बिल्डरों ने ले ली। उन्होंने कहा कि अगर नये रिम्स की आवश्यकता है तो किसी और जगह उसे बनाया जाए। आदिवासियों से उनकी खेतीहर जमीन ना छीनी जाए।

इसे भी पढ़ें

झारखंड सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों की अनदेखी कर रही है – विधायक चंपाई सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं