ओरमांझी में कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग और आगजनी, जांच में जुटी पुलिस [Firing and arson at construction site in Ormanjhi, police engaged in investigation]

1 Min Read

रांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के हुटार में शनिवार देर रात अपराधियों ने कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला कर दहशत फैला दी।

श्रीराम कंस्ट्रक्शन की साइट पर चार से पांच की संख्या में आए अपराधियों ने फायरिंग की और एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

आगजनी और फायरिंग की इस वारदात के पीछे किस गिरोह का हाथ है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

रांची के इस इलाके में हुई फायरिंग, एक घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं