Fire breaks: रांची में कार्तिक उरांव चौक के पास लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

1 Min Read

Fire breaks:

रांची। रांची के कार्तिक उरांव चौक के पास स्थित एक मकान में गुरुवार को अचानक आग लग गई। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग रुकने का नाम नहीं ले रही थी। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

टीम देर से मौके पर पहुंची, तब तक लोग खुद से आग बुझाने की कोशिश करते रहे। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
आग लगने की सही वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी।

इसे भी पढ़ें

Breaking Hanuman temple: हजारीबाग में हनुमान मंदिर की प्रतिमा खंडित होने से तनाव, पुलिस जुटी जांच में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं