Fake notes seized: रांची में 2 करोड़ के जाली नोट जब्त, 2 गिरफ्तार

2 Min Read

Fake notes seized:

रांची। रांची पुलिस ने 2 करोड़ का जाली नोट जब्त किया है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू मार्केट बस स्टैंड में खड़ी एक बस से पुलिस ने ये जाली नोट बरामद किए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के साथ ही पुलिस को जाली नोटों के एक संगठित सिंडिकेट की भी जानकारी मिली है।

पटना से लाये गये थे नोटः

यह कार्रवाई डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से आने वाली एक बस में जाली नोटों की बड़ी खेप रांची लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बस की तलाशी ली और उसमें रखे गए एक बक्से से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किए।

अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का खुलासाः

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह कारोबार एक अंतरराज्यीय संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है। फिलहाल हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ जारी है। पुलिस की टीमें अन्य संभावित आरोपियों और ठिकानों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस की छापेमारी जारीः

एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि इस कार्रवाई से जाली नोटों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है और आने वाले दिनों में इससे जुड़े कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी संभव है।

इसे भी पढ़ें

पटना में शराब तस्करों ने दारोगा का सिर फोड़ा, आरोपी फरार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं