Extortion: झारखंड में 11 गैंग वसूल रहे रंगदारी [11 gangs are collecting extortion money in Jharkhand]

4 Min Read

Extortion:

रांची। झारखंड में गैंगस्टरों द्वारा रंगदारी वसूली पर अब तक रोक नहीं लग पाई है। आठ जिलों में 11 संगठित आपराधिक गैंग रंगदारी वसूल रहा है। कोयला कारोबारी, ट्रांसपोर्टर, बिल्डर, जमीन कारोबारी और ठेकेदार इनके निशाने पर हैं। कुछ गिरोह के सरगना जेल में हैं, तो कोई विदेश से गिरोह चला रहा है।

Extortion: ये हैं प्रमुख गैंगस्टरः

इन गैंगस्टरों में मुख्य रूप से प्रिंस खान, गणेश सिंह, अमरनाथ सिंह, मनीष सिंह, सुधीर दुबे, गुड्‌डू पांडेय, पंकज दुबे, राहुल सिंह, विकास तिवारी, अमन श्रीवास्तव और सुजीत सिन्हा गिरोह सक्रिय हैं। इनके 400 से ज्यादा गुर्गे हैं। इनमें से आधे से ज्यादा जेल में हैं। जो बाहर हैं, वे रंगदारी वसूलने में जुटे हैं।

Extortion: नहीं रूक रहा रंगदारी का सिलसिलाः

पुलिस इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन रंगदारी मांगने की घटना रुक नहीं रही है। हाल ही में पुलिस ने धनबाद में प्रिंस खान के नौ गुर्गों को गिरफ्तार किया। सड़क पर उनकी परेड कराई। उसी दिन जमशेदपुर में भी पुलिस ने अमरनाथ सिंह गिरोह के सदस्य निसार अहमद की हथकड़ी लगाकर सड़क पर परेड कराई, ताकि उनमें पुलिस के प्रति डर हो।

Extortion: किस जिले में कौन सा गैंगः

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संगठित आपराधिक गिरोह पर नजर रखने और उसके गुर्गों की गिरफ्तारी का काम झारखंड एटीएस को सौंपा है। एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने कहा कि अपराधियों की सूची तैयार कर ली गई है। गिरोह की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। एटीएस लगातार ऐसे गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी कर रही है।

Extortion: एटीएस की सूची में जिलावार ये नाम दर्ज हैः
रांची: राहुल ने संभाली अमन गैंग की कमान

गैंगस्टर अमन साव के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद गिरोह की कमान राहुल सिंह ने संभाल ली है। वह आजाद सरकार के नाम पर सोशल मीडिया अकाउंट चला रहा है। इस गिरोह में 100 से ज्यादा गुर्गे हैं। इनमें से 70 से ज्यादा गुर्गे जेल में हैं। जो बाहर हैं, वे रंगदारी वसूल रहे हैं। इस गिरोह के कुख्यात मयंक सिंह को अजरबैजान में गिरफ्तार किया गया है। झारखंड पुलिस उसे लाने का प्रयास कर रही है। इस गिरोह के सदस्यों पर विभिन्न थानों में 167 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं।

धनबाद: प्रिंस विदेश में, गुर्गे कर रहे वसूली

धनबाद में प्रिंस खान का गिरोह सक्रिय है। वासेपुर में हुए नन्हे हत्याकांड के बाद प्रिंस खान दुबई भाग गया है। वहीं से गिरोह चला रहा है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी है। गिरोह में 100 से अधिक गुर्गे हैं। 60 से अधिक जेल में है। इसके गुर्गे व्यवसायियों, ठेकेदारों और जमीन कारोबारियों को डराकर रंगदारी वसूल रहे हैं।
जमशेदपुर: छह गिरोह मचा रहे आतंक

जमशेदपुर में छह गिरोह एक दशक से रंगदारी वसूली कर रहे हैं। गणेश सिंह, अमरनाथ सिंह, मनीष सिंह, सुधीर दुबे, गुड्‌डू पांडेय और पंकज दुबे गिरोह में प्रमुख रूप से कन्हैया सिंह, जसबीर सिंह, बलबीर सिंह व अंशु चौहान सहित 50 से ज्यादा गुर्गे हैं। इनके खिलाफ रंगदारी और अपहरण जैसी धाराओं में 162 से ज्यादा केस दर्ज है। गिरोह के 40 से अधिक गुर्गे अभी जेल में हैं।

इसे भी पढ़ें

अतीक अहमद के बेटे अली पर जेल से रंगदारी मांगने का आरोप, एफआइआर दर्ज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं