आज भी पुष्य नक्षत्र का योग, खरीदारी के लिए शुभ [Even today, the combination of Pushya Nakshatra is auspicious for shopping]

2 Min Read

रांची। दीपावली के एक सप्ताह पहले गुरुवार से दो दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त शुरू हुआ। पहले दिन गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में सभी जेवर दुकानों में बारिश के बावजूद लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।

देर शाम तक लोग खरीदारी करते देखे गए। जेवर दुकानदारों ने शुक्रवार को भी पुष्य नक्षत्र पर भारी बिक्री का अनुमान जताया है।
इधर, पंडित रमेश द्विवेदी ने बताया कि 25 अक्टूबर यानी शुक्रवार को दोपहर तक पुष्य नक्षत्र का योग है, लेकिन सूर्योदय काल में होने के कारण पूरा दिन इसका प्रभाव रहेगा।

इस कारण पूरे दिन खरीदारी की जाएगी। इस दिन भी ज्वेलरी, गाड़ी, इलेक्ट्रिक सामान आदि खरीदना शुभ होगा। पुष्य नक्षत्र का धातु सोना होता है। इसलिए इस दिन खरीदा गया सोना समिद्ध और शुभता प्रदान करता है।

धनतेरस को लेकर बुकिंग जोरों परः

जेवर संचालक ने कहा कि धनतेरस की भी बुकिंग खूब हो रही है। लोग ऑफरों का भी लाभ उठा रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स व वाहन शोरूम्स में भी रही भीड़ः

अपर बाजार, रातू रोड, मेन रोड, लालपुर समेत सभी बाजारों में पुष्य नक्षत्र की खरीदारी के लिए लोग निकल रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स व वाहनों के शोरूम्स में देर रात तक ग्राहक दिखे। वहीं, दीपावली के लिए घर के साज-सज्जा के सामान की खरीदारी भी खूब किए।

वाहन विक्रेताओं ने बताया कि शोरूम्स में अनेक ग्राहकों ने आज के दिन डिलीवरी लिए। वहीं इसी शुभ दिन में धनतेरस के दिन डिलीवरी लेने की बुकिंग कराई।

इसे भी पढ़ें

दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर चला सकेंगे सिर्फ दो घंटे पटाखे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं