MS धोनी को निर्वाचन आयोग ने राज्य ब्रांड एंबेसडर बनाया [Election Commission made MS Dhoni the state brand ambassador]

1 Min Read

रांची। पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव में एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। कैप्टन कूल को विधानसभा चुनाव के लिए राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

वह झारखंड के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की जागरूकता के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।इसके अलावा माही सोशल मीडिया और टीवी के माध्यम से विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपील करते नजर आएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि धोनी जैसी नामचीन शख्सियत के जुड़ाव से मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। धोनी रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं।

इसे भी पढ़ें

रांची में महेंद्र सिंह धोनी ने किया मतदान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं