झारखंड में फेंगल तूफान का असर खत्म कल से कड़ाके की ठंड, 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान [Effect of Fengal storm ends in Jharkhand, severe cold from tomorrow, temperature may drop to 5 degrees]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। झारखंड में चक्रवाती तूफान फेंगल का असर पूरी तरह खत्म हो चुका है। पूरे राज्य में सुबह-सुबह कुहासा और धुंध रहता है पर दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो जाता है। ऐसे में अब कल से मौसम के और ठंड होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि कल से न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

उत्तर की सर्द हवाओं का पड़ेगा सीधा असरः

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फेंगल के प्रभाव के बाद गुरुवार से उत्तर की सर्द हवा का रूख झारखंड की ओर होगा। पांच दिसंबर से झारखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। पांच दिसंबर से राज्य के तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

धूप भी रहेगी और ठंड भी लगेगी:

मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर की शुष्क हवा चलते ही ठंड बढ़ जाएगी। इस हवा की वजह से धूप के बावजूद सुबह के न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। वहीं, दिन के अधिकतम तापमान में भी कमी आ सकती है। चूंकि हवा चलेगी इसलिए दिन में भी ठंड का एहसास होता रहेगा।

इसे भी पढ़ें

लातेहार में हाईवा पर अंधाधुंध फायरिंग, अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं