फेंगल चक्रवात का असर, रांची में 3 दिन बादल और ठंड रहेगी [Effect of Fangal cyclone, Ranchi will remain cloudy and cold for 3 days]

1 Min Read

रांची। झारखंड में रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में फेंगल चक्रवात का प्रभाव देखा जा रहा है। रविवार सुबह से आसमान में धुंध और हल्के बादल छाए हुए हैं, और रांची में अगले तीन दिन तक बादल बने रहने का अनुमान है। इस दौरान शहर में बूंदाबांदी भी हो सकती है, वहीं दिन में भी ठंड बढ़ेगी।

कोल्हान में हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन के दौरान पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा और रांची के कुछ हिस्सों में बादल और हल्की बारिश की संभावना है।

3 दिसंबर तक चक्रवात का प्रभाव राज्य में बना रह सकता है, जिससे रात के न्यूनतम पारे में वृद्धि और अधिकतम पारे में गिरावट के कारण ठंड बढ़ेगी।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने फेंगल तूफान के कारण हवा का रुख बदल चुका है। दक्षिणी हवाओं के प्रभाव से राज्य में बादल छाए हुए हैं और ठंड बढ़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

चक्रवात फेंगल आज पहुंचेगा तमिलनाडु, रेड अलर्ट, आईएमडी ने जारी की एडवाइजरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं