ED reached Hotwar jail: होटवार जेल पहुंची ED, बोकारो लैंड स्कैम के आरोपी इजहार व अख्तर से कर रही पूछताछ

2 Min Read

ED reached Hotwar jail:

रांची। ईडी की टीम सोमवार को होटवार जेल पहुंची। ईडी यहां बोकारो के तेतुलिया जमीन घोटाले के आरोपी इजहार हुसैन व अख्तर हुसैन से पूछताछ कर रही है। कोर्ट ने हुसैन बंधुओं से पूछताछ के लिए 28 से 30 जुलाई तक का समय दिया है।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में दोनों को बनाया है अभियुक्तः

कोर्ट के आदेश के आलोक में ईडी अधिकारियों का दल दिन के करीब 11 बजे बिरसा मुंडा जेल पहुंचा और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूछताछ शुरू की। दोनों अभियुक्त फिलहाल सीआईडी के केस में जेल में हैं। ईडी ने भी जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में दोनों को अभियुक्त बनाया है।

वकील से मिल सकते हैं आरोपीः

तेतुलिया जमीन घोटाले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कोर्ट ने ईडी को इससे पहले पूछताछ के लिए एक दिन का समय दिया था, लेकिन कोर्ट द्वारा दिया गया समय पर्याप्त नहीं होने की वजह से ईडी ने कोर्ट को आवेदन दिया। आवेदन में कहा गया कि मामले की जांच के दौरान मिले पैसों के अवैध लेन-देन से संबंधित मिले सबूत के आधार पर दोनों अभियुक्तों से पूछताछ और उनका बयान दर्ज करना जरूरी है।
जिसके बाद कोर्ट दोनों अभियुक्तों से 28 जुलाई से तीन दिनों तक जेल में पूछताछ की अनुमति दी। साथ ही पूछताछ के दौरान अभियुक्तों को दिन में एक बार अपने वकील से 15 मिनट के लिए मिलने की भी अनुमति प्रदान की है।

इसे भी पढ़ें

चतरा में ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Share This Article
Exit mobile version