बदले गये जमीन घोटाले की जांच कर रहे ईडी के अफसर [ED officers investigating land exchange scam]

1 Min Read

रांची। ईडी के रांची जोनल कार्यालय के उप निदेशक देवव्रत झा का कोलकाता ट्रांसफर हो गया है। रांची में जमीन घोटाला, अवैध पत्थर खनन सहित कई बड़े मामलों का अनुसंधान कर देवव्रत झा सुर्खियों में रहे।

देवव्रत झा से पहले ईडी रांची जोन के संयुक्त निदेशक कपिल राज की ईडी में सेवा पूरी होने के बाद उनके मूल कैडर कस्टम में सेवा वापसी हो चुकी है। उनके स्थान पर अजय लुहाच ने रांची में जेडी का कार्यभार भी संभाल लिया है।

इधर, ईडी के रांची जोन के एक अधिकारी राजेश कुमार को डिप्टी डायरेक्टर के पद पर प्रोन्नति मिली है। प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

ईडी की कार्रवाई, जमीन घोटाला मामले में सद्दाम गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं