Ranchi Smart City:
रांची। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने रांची स्मार्ट सिटी को और बेहतर बनाने के लिए ईको पार्क, कम्युनिटी पार्क एवं रिक्रियेशनल पार्क के निर्माण को मंजूरी दे दी है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने पार्कों के निर्माण का कार्यान्वयन जुडको को सौंपा है। जुडको ने डीपीआर तैयार कर लिया है। प्रधान सचिव ने जल्द से जल्द निविदा निकालने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।
कुछ पल सुकून से गुजार सकेंगे लोगः
प्रधान सचिव कुमार ने कहा कि रांची शहर में वैसे तो कई पार्क हैं, लेकिन धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी में बनने वाले इको , कम्युनिटी तथा रिक्रियेशनल पार्क ऐसा होगा जिसमे लोग कुछ पल सुकून से गुजार सकेंगे। इन पार्कों को एक पर्यटक स्थल के रूप में भी उपयोग किया सकता है । पार्कों की आबोहवा उनके स्वास्थ्य के अनुरूप होगी। उन्होंने कहा कि पैकेज -एक के तहत धुर्वा गोलचक्कर से हटिया डैम की ओर जाने वाले मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास लगभग 8 एकड़ परिक्षेत्र में सड़क के दोनो ओर पार्क बनेगा। यह पार्क दो हिस्सो में होगा। पैकेज -दो के तहत मंत्री आवास से आगे कम्युनिटी पार्क (3.98 एकड़) एवं ईको पार्क (3.19 एकड़) निर्माणाधीन सिविक टावर के बगल में बनेगा। इन पार्कों के निर्माण की लागत लगभग 30 करोड़ रुपये होगी।
रिक्रियेशनल पार्क में ये सुविधाएं होंगीः
प्रवेश द्वार, पार्किंग एरिया, गार्ड रूम, पाथ वे, प्लांटर बाक्स, ग्रीन स्पेश, फ्लोटिंग स्वायल माउंड, स्टेपिंग स्टोन, मेज, गार्डेन आर्क, स्कल्पचर प्लेटफार्म, ब्रिज, रेस्टोरेंट, ओपेन जिम, चिल्ड्रेन प्ले एरिया , स्वायल माउंड, स्क्वायर पैवेलियन, फाउंटेन, तालाब, स्टेप्पड फाउंटेन, फ्लावर बेड, बैठने की व्यवस्था, परगोला, गजीबो, पेबल बेड, शौचालय, हेज की बाउंड्री।
कम्युनिटी पार्क की सुविधाएः
प्रवेश द्वार, पार्किंग एरिया, गार्ड रूम, पाथ वे, प्लांटर बाक्स, हरियाली क्षेत्र, स्कल्पचर प्लेटफार्म, गजीबो, गार्डेन आर्क, परगीला, एनिमल स्कल्पचर, स्वायल माउंड, प्लांटर बेड, पार्टेर्रे गार्डेन, चिल्ड्रेन प्ले एरिया, ओपेन जिम, स्टेप्ड सिटिंग, फ्लावर बेड, स्क्वायर पैवेलियन, हेज बाउंड्री , पेबल बेड, स्टेप्पड फाउंटेन,शौचालय।
ईको पार्क के आकर्षणः
प्रवेश द्वार, पार्किंग एरिया, गार्ड रूम, पाथ वे, प्लांटर बेड, ग्रीन एरिया, स्कल्पचर प्लेटफार्म, गजीबो, पाउली हाउस, गार्डेन आर्क, परगोला , एनिमल स्कल्पचर, स्वायल माउंड, प्लांटर बाक्स, तालाब, सर्रकुलर सिटिंग, बैडमिंटन कोर्ट , चिल्ड्रेन प्ले एरिया, ओपेन जिम, स्टेप्पड सिटिंग, फ्लावर बेड, शौचालय, पेबल बेड, स्टेप्पड,फाउंटेन, रेस्टोरेंट, स्क्वायर पैवेलियन, कमल फूल का तालाब, फाउंटेन।
इसे भी पढ़ें
रांची स्मार्ट सिटी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, दिखाया एआई का बेहतर इस्तेमाल








