रांची में सरेराह कुत्तों को किया शूट, आरोपी हिरासत में… [Dogs shot in broad daylight in Ranchi, accused in custody…]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

Dogs:

रांची। राजधानी रांची में एक शख्स ने सड़क पर घूम रहे कुत्तों को गोली मार दी। सड़क पर खुलेआम रायफल चमकाता रहा और दनादन कुत्तों को शूट कर दिया।

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वाक्या राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र का है। मामले में टाटीसिल्वे थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपी शख्स को कस्टडी में ले लिया गया है।

शख्स का नाम प्रदीप पांडेय बताया गया। वह कुत्तों को क्यों शूट कर रहा? इस सवाल के जवाब में प्रदीप ने पुलिस को बताया कि कुत्ते आने-जाने लोगों पर हमला कर रहे थे। राहगीरों को काट रहे थे। इस चलते अपनी लाइसेंसी रायफल से शूट कर दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

इसे भी पढ़ें

फिर एक मासूम बना कुत्तों का शिकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं