रिम्स परिसर में गंदगी देख भड़के निदेशक, सफाई एजेंसी को शोकॉज [Director furious after seeing dirt in RIMS campus, shows cause to cleaning agency]

1 Min Read

रांची। रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक भवन के बाहर बगीचे में गंदगी, पेड़-पौधों का रख-रखाव ठीक से नहीं और अन्य स्थानों पर गंदगी देखते ही गुस्सा हो गए।

उन्होंने पहले भी गंदगी देख एजेंसी को चेतावनी दी थी, बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। निदेशक ने चिकित्सा उपाधीक्षक-1 को साफ-सफाई एजेंसी मेसर्स अन्नपूर्णा यूटिलिटी सर्विसेस से जवाब मांगने के निर्देश दिए।

इन्हें हटाये जाने का निर्देशः

इसके अलावा मल्टीस्टोरी पार्किंग के आसपास गंदगी व जाम नालियों को देखकर भी निदेशक ने नाराजगी जताई। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और साफ-सफाई एजेंसी को इसे तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया।

इसके बाद एनाटॉमी लेक्चर थिएटर पहुंचे। वहां भी जगह-जगह कूड़े का ढेर और गंदगी फैली दिखी। तब उन्होंने साफ-सफाई एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगने को कहा।

इसे भी पढ़ें

रिम्स में अव्यवस्था को लेकर पीआईएल पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने पूछा- कितने पद खाली और कितना है बजट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं