बरियातू मंदिर में तोड़फोड़ : रांची SP करायेंगे प्रतिमा का निर्माण

2 Min Read

सांसद संजय सेठ ने की मंदिरों की सुरक्षा की मांग

रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी मंदिर में चोरी के दौरान क्षतिग्रस्त प्रतिमा का निर्माँण रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता अपने वेतन से करायेंगे। उनके इस आश्वासन के बाद हंगामा कर रहे लोग शांत हो गए। सड़क जाम समाप्त किया गया और बरियातू में अब स्थिति सामान्य है।

वहीं, घटना की सूचना पाकर रांची सांसद संजय सेठ भी बरियातू पहुंचे। सांसद ने मंदिर परिसर में मौजूद अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने मांग की कि कि शहर के सभी मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। मंदिर में हुई घटना के दोषियों के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी हो। सभी मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायें।

क्या है मामला

रांची के बरियातू में असामाजिक तत्वों ने मंदिर मंदिर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। प्रतिमाओ को क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना को लेकर लोग काफी नाराज हैं। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया। कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

ताला काट कर घुसे चोर

मंदिर के पंडित रामदेव ने बताया कि रविवार रात असामाजिक तत्व ताला काटकर मंदिर के अंदर घुसे। मंदिर में तोड़फोड़ की और चांदी का मुकुट ले भागे। पूजारी ने बताया कि हनुमान जी का दहिना हाथ ,भगवान राम का एक हाथ और सीता मां का बायां टूटा है। इसके साथ ही दूर्गा जी का तलवार भी दो भागों में विभक्त हो गया है। बगलामुखी का मुकुट को तोड़ दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

इस तारीख से झारखंड से चलेगी अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं