Defence Expo begins: झारखंड में डिफेंस एक्सपो शुरू, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान पहुंचे

2 Min Read

Defence Expo begins:

रांची। राजधानी रांची में देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष CDS जनरल अनिल चौहान के आगमन के बाद तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) की शुरुआत हो गई है। जनरल चौहान आज दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

खेल गांव में लगा है एक्सपोः

यह डिफेंस एक्सपो रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

रक्षा राज्य मंत्री और मेजक जनरल सीएम से मिलेः

डिफेंस एक्सपो के आयोजन की तैयारियों के बीच, बीते दिन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को डिफेंस एक्सपो के बारे में जानकारी दी। साथ ही राज्य रक्षा मंत्री और सैन्य अधिकारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

सेना से जुड़ी तमाम जानकारी का प्रदर्शनः

यह सिम्पोजियम पूर्वी भारत में रक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें अत्याधुनिक सैन्य उपकरण, हथियार प्रणालियाँ, और रक्षा से जुड़ी तकनीकों का प्रदर्शन किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें

PM modi: 28 जुलाई को संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर 16 घंटे की मैराथन बहस, पीएम मोदी की मौजूदगी तय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं