Ranchi Jagannathpur Mandir: रांचीः जगन्नाथपुर मंदिर वाली सड़क पर दरार, मचा हड़कंप

1 Min Read

Ranchi Jagannathpur Mandir:

रांची। रांची के जगन्नाथपुर मंदिर जाने वाली सड़क पर गहरी दरार आने के बाद हड़कंप मच गया है। यह दरार मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है। स्थानीय लोगों ने इस दरार को लेकर आशंका जताई है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

ऊपर जाने वाले रास्ते को बंद करने की मांगः

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने इस पर तुरंत कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ऊपर जाने वाले वाहनों को भी रोका जाये। यदि पुलिस की तैनाती कर इसे रोका जाये तो दुर्घटना से बचा जा सकता है।

फिलहाल आवाजाही बंदः

रोड डिवीजन की टीम ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल के लिए आवाजाही बंद कर दी गई है। मरम्मत होने के बाद इस पर दोबारा से आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

इसे भी पढ़े

कहां गयी जगन्नाथपुर मंदिर की 817.73 एकड़ जमीन


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं