कांग्रेस विधायक दल मुख्य सचेतक बनें अनूप सिंह और प्रदीप यादव नेता [Congress Legislature Party Chief Whip Anoop Singh and Pradeep Yadav become leaders]

1 Min Read

रांचीझारखंड विधानसभा में कांग्रेस ने अपने नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कांग्रेस पार्टी ने बेरमो के विधायक अनूप सिंह को विधानसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। इस बीच, झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर जारी सस्पेंस भी समाप्त हो गया है। पार्टी ने पॉड़ैयाहट से विधायक प्रदीप यादव के नाम पर मुहर लगा दी है, जिन्हें अब विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद, प्रदीप यादव का नाम एक बंद लिफाफे में विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया गया और इस निर्णय को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही, पार्टी ने उप नेता भी चुन लिया है, जिनकी नियुक्ति के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा में 11 हजार 697 करोड़ 45 लाख का अनुपूरक बजट हुआ पेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं