उलगुलान रैला में कांग्रेस ने भी झोंकी ताकत, कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी

2 Min Read

रांची। इंडिया गठबंधन 21 अप्रैल को उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन प्रभात तारा मैदान, धुर्वा, रांची होगा।

इसे सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिला अध्यक्षों सहित वरीय नेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि “उलगुलान न्याय महारैली” में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया गया है।

इस महारैली में राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के बड़े नेतागण भी शामिल होंगे। इस महारैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी लोकसभा प्रत्याशियों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, लोकसभा को-ऑर्डिनेटर, जिला प्रभारी की अहम भूमिका होगी।

अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष अध्यक्ष सहित विधानसभा वार प्रभारी को संगठन स्तर पर बैठक बुलाने और रैली को सफल बनाने हेतु उचित कार्य योजना तैयार कर उससे चार दिनों के अंदर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश राजेश ठाकुर ने दिया है।

सभी जिला अध्यक्षों को जिला स्तर पर “इंडिया” में शामिल दलों का संगठन के स्तर पर समन्वय बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया है।

ताकि बेहतर समन्वय से न सिर्फ महारैली सफल हो बल्कि जनता के बीच “इंडिया” का एक सकारात्मक संदेश पहुंचे।

उन्होंने बताया कि झारखंड की धरती से होने वाले इस “न्याय उलगुलान” से जनता, युवाओं और किसानों, महिलाओं और अन्य सामाजिक वर्गों की आशाओं को बल मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

निशिकांत दुबे के खिलाफ FIR 19 को तलब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं